इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ के दूसरे अहम सत्र 281 एंड बियॉन्ड- मेकिंग ऑफ चैंपियन में पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि वह अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बने रहना देखना चाहते थे. बता दें, 2016 में बतौर कोच अनिल कुंबले की नियुक्ति लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) की सिफारिश पर हुई थी.
जब कुंबले कोच थे तो भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची. इस दौरान कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच मतभेद की खबर आई और उसके कुछ दिन बाद भारत, पाकिस्तान से चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल हार गई. इसके बाद कुंबले ने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था.
शुक्रवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ में वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि कुंबले ने कोच और उससे पहले भारत का कप्तान रहते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था. लक्ष्मण ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोहली ने कोई लाइन पार की थी. हमने सीएसी में सोचा कि अनिल को कोच बने रहना चाहिए, लेकिन कुंबले ने सोचा कि पद छोड़ने का यह निर्णय सही है. मैं हमेशा लोगों को बताता हूं कि सीएसी विवाह सलाहकार नहीं है. हमें सबसे अच्छा कोच ढूंढने का काम सौंपा गया था. हमने कुंबले को इस पद के लिए उचित समझा था. दुर्भाग्यवश, विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच बात नहीं बन पाई.
अपनी 281 रन की पारी को याद करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि इस पारी ने उनकी जिन्दगी नहीं बदली. उनके करियर के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 में सिडनी टेस्ट के दौरान 167 रन की पारी अहम है. बॉलिंग के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की सबसे मजबूत टीम थी और यह स्कोर करने के बाद मुझे कॉन्फिडेंस मिला कि मैं अब किसी भी परिस्थिति में खेल सकता हूं.
वीवीएस ने कहा कि आज क्रिकेट एक स्किल बेस्ड स्पोर्ट से बदलकर पावर या फिटनेस बेस्ड स्पोर्ट बन गया है. पहले जब हम खेलते थे, तब हम लोगों का फिटनेस टेस्ट या ब्लिप टेस्ट होता था, लेकिन इस टेस्ट के नतीजे से खिलाड़ी की टीम में जगह तय नहीं होती थी. टेस्ट फेल होने पर भी खिलाड़ी टीम में रह सकता था. लेकिन अब फिटनेस टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए जरूरी हो गया है. यह क्रिकेट के लिए अच्छा है.
आईपीएल पर बोलते हुए लक्ष्मण ने कहा कि इससे क्रिकेट में इतना फर्क पड़ा है कि अब डिफेंसिव स्ट्रैटेजी के लिए जगह नहीं है. यह इसलिए अच्छा है क्योंकि पहले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह बनानी पड़ती थी और इसके बाद ही उनका फ्यूचर सिक्योर होता था, लेकिन अब बिना भारतीय टीम में जगह बनाए नए लड़कों को आईपीएल से फाइनेंनशियली मदद मिल जाती है.
Friday, December 21, 2018
Friday, December 7, 2018
उत्तराखंड में केदारनाथ बैन, लव जेहाद को प्रमोट करने का आरोप
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ पर उत्तराखंड में बैन लग गया है. मूवी 7 दिसंबर को ही देशभर में रिलीज हुई है. केदारनाथ पर लव जेहाद, भगवान का अपमान और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है. केदारनाथ मंदिर के पुजारियों ने भी मूवी का विरोध किया है. हालांकि गुरुवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मूवी पर बैन से इंकार किया था.
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर मूवी को बैन कर दिया है. हाल ही में बीजेपी ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी. मूवी पर लव जेहाद को प्रमोट करने का आरोप लगा. बीजेपी ने मूवी के टैगलाइन और टाइटल पर भी आपत्ति जताई है.
गौरतलब है कि मूवी को पहले उत्तराखंड के सीएम और सरकार की तरफ से पास कर दिया गया था. लेकिन स्थानीय पार्टियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. बुधवार को उत्तराखंड सरकार ने बीजेपी नेता सतपाल सिंह महाराज की अध्यक्षता में 4 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था.
अब ANI को बयान देते हुए सतपाल महाराज ने कहा, ''हमारी कमेटी ने सीएम को सिफारिश भेज दी है. फैसला किया गया कि कानून व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए. हमने जिला मजिस्ट्रेट से शांति बनाए रखने को कहा है. सभी ने फैसला किया है कि केदारनाथ फिल्म को बैन किया जाना चाहिए. फिल्म राज्य में हर जगह बैन हो गई है.''
2014 के चुनाव के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना एक ही राज्य थे. राज्य का बंटवारा होने के बाद तेलंगाना के हिस्से में 119 सीटें आईं. इनमें तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को 90 सीटें और कांग्रेस के हिस्से में 13 सीटें आईं. टीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को सीएम बनाया गया. यहां कांग्रेस और टीआरएस में लड़ाई है.
राज्य बनाने का श्रेय दोनों पार्टियां लेना चाहती हैं. इसे देखते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने केवल तेलंगाना में ही सभा भी की. कांग्रेस को लगता है कि केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान उसने राज्य का निर्माण किया. चंद्रशेखर राव पहले तो कांग्रेस को श्रेय देते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने इसका सारा श्रेय अपने नाम कर लिया. समय से पहले ही चंद्रशेखर राव ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर दी. तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग हुई. 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Monday, December 3, 2018
साबुन मेवे की दुकान पर छापा, मिले 50 करोड़ रूपए
दैनिक भास्कर ने चांदनी चौक के खारी बावली में राजहंस सोप मिल्स प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग की छापेमारी की ख़बर को पहले पन्ने पर लिया है.
अख़बार लिखता है कि अब तक 50 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि गिनती सौ करोड़ रुपए के पार जा सकती है. साबुन और सूखे मेवों की इस छोटी सी दुकान की बेसमेंट में क़रीब 300 लॉकर्स मिले हैं.
आश्रय गृह से लड़कियाँ लापता
दिल्ली के दिलशाद गार्डेन स्थित संस्कार आश्रम से गायब हुई नौ लड़कियों की ख़बर को दैनिक हिन्दुस्तान ने अपने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अख़बार लिखता है संस्कार आश्रम से बीते शनिवार और रविवार की रात से नौ लड़कियां ग़ायब हैं.
आश्रय गृह के अधिकारियों को भी नहीं पता है कि ये लड़कियां कहां हैं और कैसे ग़ायब हो गई. इस मामले में जीटीबी एन्क्लेव थाने में मामला दर्ज किया गया है.
अख़बार ने शाहदरा की डीसीपी मेघना यादव के हवाले से लिखा है कि इन ग़ायब नौ लड़कियों में से एक लड़की नाबालिग़ है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ़िसर और आश्रय गृह के अधीक्षक के तत्काल निलंबन के आदेश दे दिए हैं.
25 दिसंबर से चल सकती है देश की सबसे तेज़ ट्रेन
दैनिक जागरण ने ट्रेन-18 से जुड़ी ख़बर को पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है. ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से दौड़ने वाली ये ट्रेन 25 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है. इस इंजन रहित ट्रेन को सबसे पहले नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर चलाए जाने की संभावना है.
रेल मंत्रालय का कहना है कि 25 दिसंबर को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन होता है और क्रिसमस भी. ऐसे में अगर ये ट्रेन उस दिन शुरू होती है तो यह पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि होगी.
नेशनल हेराल्ड की संपत्ति ज़ब्त
इंडियन एक्सप्रेस ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति ज़ब्त किए जाने की ख़बर को प्रमुखता से छापा है.
अख़बार लिखता है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पंचकूला स्थित नेशनल हेराल्ड की ज़मीन ज़ब्त कर ली है. कार्रवाई एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की गई. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह ने यह ज़मीन नेशनल हेराल्ड को आवंटित की थी.
कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इन लोगों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. आशंका जताई जा रही है कि ये लोग आने वाले समय में किसी बड़ी और ख़तरनाक गतिविधि को अंजाम देने वाले थे. इस ख़बर को अमर उजाला ने पहले पन्ने पर लिया है.

Subscribe to:
Comments (Atom)